यूपी – कपड़ा कारोबारी हत्याकांड: आरोपी साबिर को भेजा जेल, उसके चेहरे पर नहीं था कोई पछतावा, रॉड भी बरामद – INA

अलीगढ़ सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुलाह हमीद घोसी के भांजी दामाद और रेडीमेड कपड़ा कारोबारी अब्दुल्ला की हत्या में मुख्य आरोपी साबिर को पुलिस ने भेज दिया है। निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड बरामद की गई है। जेल जाते वक्त आरोपी साबिर के चेहरे कोई पछतावा नहीं था। 

पूछताछ में सामने आया है कि मृतक अब्दुल्ला ने आरोपी साबिर को 4.50 लाख रुपये उधार दिए थे। उधर दिए रुपये अब्दुल्लाह लगातार वापस मांग रहा था, तो आरोपी ने कर्ज चुकाने के बजाय उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। आरोपी ने कबूल किया है कि इस हत्याकांड को उसने अकेले ही अंजाम दिया था। हत्या के बाद उसने शव को मकान की पहली मंजिल से घसीटकर ग्राउंड फ्लोर के बाथरूम में छिपा दिया था। इसके बाद रात में पुरदिलनगर निवासी अपने साले शाहरुख को फोन किया और कार लेकर बुला लिया। हालांकि, रात में अलीगढ़ जाने की बात सुनकर एहतियातन एक अन्य युवक अल्फैज भी शाहरुख के साथ बैठ गया। 

यह भी पढ़ें… UP: ‘उसने दो लाख के 4.20 लाख किए…’, पड़ोसी ने इस कारण किया कारोबारी का कत्ल; तीसरे बेटे का नहीं देख पाए चेहरा

जब दोनों साबिर के घर पहुंचे, तो अल्फैज को देखकर साबिर घबरा गया। स्थिति संभालने के लिए उसने होटल से खाना मंगवाया। खाना खाने के बाद, अल्फैज की गैर-मौजूदगी में साबिर ने शाहरुख को बताया कि उसने अब्दुल्ला की हत्या कर दी है। यह सुनकर शाहरुख के पैरों तले जमीन खिसक गई और वह डर गया कि वह भी इस मुसीबत में फंस सकता है, लेकिन साबिर के समझाने पर वह शव ठिकाने लगाने के लिए तैयार हो गया था।


आरोपी साबिर को जेल भेज दिया गया है। लाश को ठिकाने लगाने में शामिल रहे शाहरुख और अल्फैज की भी पुलिस तलाश कर रही है। साबिर के भाई ताहिर को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। – मनीष कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण।



Credit By Amar Ujala

Back to top button