बंगाल में सेकेंड फेज की 142 सीटों पर आज वोटिंग:2021 में TMC ने 123 सीटें जीती थीं; भवानीपुर में ममता और सुवेंदु में मुकाबला- INA NEWS

पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की 142 सीटों पर आज वोटिंग है। इनमें ज्यादातर सीटें ऐसी हैं, जहां से TMC पिछले दो या तीन बार से लगातार चुनाव जीत रही है। 2021 के विधानसभा चुनाव में TMC ने 142 में 123 सीटों पर जीत दर्ज की थी। सेकेंड फेज के चुनाव में सबसे कड़ा मुकाबला भवानीपुर सीट पर होने वाला है। यह CM ममता बनर्जी की परंपरागत सीट है। ममता के खिलाफ भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं। सुवेंदु 2021 में ममता को नंदीग्राम से हरा चुके हैं। 142 सीटों में भांगड़ में सबसे ज्यादा 19 उम्मीदवार मैदान में हैं। गोगाट में सबसे कम 5 उम्मीदवार हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र कल्याणी है, जबकि सबसे छोटा जोरासांको है। बंगाल में पहले फेज में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। 4 मई को चुनाव के रिजल्ट आएंगे। दूसरे फेज में 1448 उम्मीदवार, 3.2 करोड़ वोटर्स पश्चिम बंगाल की कुल 294 सीटों में 210 जनरल सीटें हैं। 68 सीटें SC और 10 सीटें ST के लिए आरक्षित हैं। कुल 6.8 करोड़ वोटर्स हैं। पहली बार वोट डालने वाले लोगों की संख्या पांच लाख से ज्यादा है। वहीं 3.79 लाख वोटर्स 85 से ज्यादा उम्र के हैं। दूसरे फेज में कुल 1448 उम्मीदवारों में 220 महिलाएं शामिल हैं। कुल 3 करोड़ 21 लाख वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। हुगली जिले के चिनसुरा में सबसे ज्यादा 2,75,715 मतदाता हैं। सबसे कम मतदाता नॉर्थ 24 परगना के भाटपाड़ा में हैं, जहां 1,17,195 वोटर हैं। इस फेज के लिए केंद्रीय बलों की कुल 2,321 कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा 142 जनरल ऑब्जर्वर, 95 पुलिस ऑब्जर्वर और 100 एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर भी तैनात हैं। कुल मिलाकर 41,001 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इनमें से 14,218 शहरी और 25,083 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज के चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News