Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर, इन राज्यों में शीतलहर का अलर्ट #INA

Weather Update: पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. जिसके चलते दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में तापमान गिर गया है और ठंड का कहर शुरू हो गया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है. जिससे ठिठुरन बढ़ गई है. इस बीच मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली के लिए मंगलवार को शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. उधर कश्मीर घाटी के सभी जिलों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है.

मौसम विभाग के मुताबिक, आज (17 दिसंबर) से घने कोहरे से एनसीआर के लोगों का सामना होने की उम्मीद है, जिसके बाद न्यूनतम के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी. कोल्ड वेव की वजह से न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक जाने की उम्मीद है और अधिकतम तापमान भी 22 डिग्री तक पहुंच जाएगा.

कैसा रहेगा यूपी का मौसम

बात करें यूपी की तो आज से हवाओं का रुख बदलेगा, जिससे सर्दी में कमी आएगी. कई जिलों में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट है. गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, अयोध्या, मुरादाबाद, रामपुर में शीतलहर का असर दिखेगा. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि प्रदेश का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है. देश के पर्वतीय इलाके में भारी बर्फबारी होने के कारण मैदानी इलाके में ठंड बढ़ गई है. आगे भी तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहेगा. साथ ही आने वाले दिनों में कोहरे का प्रभाव बढ़ेगा.

पहाड़ों पर बर्फबारी जारी

श्रीनगर में रविवार की रात को तापमान माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि कश्मीर के पंपोर के बाहरी इलाके में स्थित कोनिबल में तापमान माइनस छह डिग्री रहा. यह राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा. हिमाचल प्रदेश की बात करें तो इन दिनों राज्य के मैदानी क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और पहाड़ों पर तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है. कल्पा में 33 वर्ष बाद सोमवार को अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री दर्ज किया गया.
जबकि इससे पूर्व 1991 में कल्पा में अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया था. उधर, न्यूनतम तापमान में गिरावट के बावजूद शिमला में 10.5, जबकि कुफरी का 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार ऊना, मंडी, कांगड़ा व बिलासपुर में अगले तीन दिन तक शीतलहर की चेतावनी है.


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह न्यूज़स्टेट डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज़स्टेट डॉट कॉम की ही होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button