World News: वर्ल्ड वॉर 1-2 से लेकर वियतनाम और इराक युद्ध तक का जिक्र… ईरान जंग पर क्या डरा रहे ट्रंप? – INA NEWS

पूरा मध्य-पूर्व युद्ध की आग में जल रहा है, ऐसे में आज आए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऐतिहासिक संबोधन पर सबकी नजरे थी. इस संबोधन में ट्रंप ने ना सिर्फ ईरान में सत्ता परिवर्तन की पुष्टि की, बल्कि परमाणु प्रोग्राम को लेकर सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तेहरान ने एटमी हथियार बनाने की कोशिश की, तो यह अमेरिका और इजराइल के लिए मौत का कारण बनेगा. इसके अलावा ट्रंप ने अपने दावा किया कि उनकी सेना ने ईरान की नेवी, वायुसेना और सेना को खत्म कर दिया है.
राष्ट्रपति ट्रंप कहा, “पहला विश्व युद्ध एक साल सात महीने और पांच दिन तक चला. दूसरा विश्व युद्ध तीन साल आठ महीने और 25 दिन तक चला. कोरियाई युद्ध तीन साल एक महीने और दो दिन तक चला. वियतनाम युद्ध 19 साल पांच महीने और 29 दिन तक चला. इराक युद्ध आठ साल आठ महीने और 28 दिन तक चला. हम इस सैन्य अभियान में, जो इतना शक्तिशाली और शानदार है. दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में से एक के खिलाफ 32 दिनों से हैं और उस देश को पूरी तरह से तबाह कर दिया गया है और अब वह मूल रूप से कोई खतरा नहीं रहा.”
#WATCH | Addressing the nation, US President Donald Trump says, “World War I lasted one year, seven months, and five days. World War II lasted for three years, eight months, and 25 days. The Korean War lasted for three years, one month, and two days. The Vietnam War lasted for 19 pic.twitter.com/2HdnnOszTk
— ANI (@ANI) April 2, 2026
उन्होंने आगे कहा कि वे मध्य पूर्व के दादा थे, लेकिन अब वे दादा नहीं रहे. यह आपके बच्चों और आपके नाती-पोतों के भविष्य में एक सच्चा निवेश है. पूरी दुनिया देख रही है और उन्हें इस शक्ति, ताकत और शानदार प्रदर्शन पर यकीन नहीं हो रहा. उन्हें बस यकीन नहीं हो रहा कि वे क्या देख रहे हैं.
मैं हमेशा कूटनीति का रास्ता अपनाना चाहता था- ट्रंप
28 फरवीर को अमेरिका-इजराइल ने ईरान के साथ बातचीत के बीच में हमला कर दिया था. अब डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह हमेशा कूटनीति का रास्ता अपनाना चाहते थे, लेकिन ईरान ने समझौते के सभी प्रयासों को ठुकराते हुए अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखा. ट्रंप ने जोर दिया कि वह ईरान को परमाणु ताकत नहीं बनने दें, उन्होंने ईरान के परमाणु प्रोग्राम को दुनिया के लिए खतरा बताया.
ट्रंप ने अपने संबोधन में वेनेजुएला का भी ज़िक्र किया और अमेरिकी सैनिकों की उस तेजी से की गई कार्रवाई की तारीफ की, जिसके जरिए कुछ ही मिनटों में उस देश पर नियंत्रण पा लिया गया. उन्होंने इस मिशन को तेज, घातक और जोरदार बताया और कहा कि इस कार्रवाई को दुनिया भर में सम्मान मिला है.
ईरान पर होगा जोर दार हमला
ट्रंप का भाषण करीब 20 मिनट तक चला, जिसमें उन्होंने कहा कि ईरान की नौसेना और वायुसेना तबाह हो चुकी है. उन्होंने कहा कि 2-3 हफ्तों में वह ईरान पर जोरदार हमला करेंगे. साथ ही युद्ध में अमेरिका का साथ ना देने वाले देशों को ट्रंप ने गद्दार बताया.
ये भी पढ़ें- वो होता तो आज ईरान बहुत बेहतर और मजबूत होता ट्रंप ने उस ईरानी जनरल को किया याद, बोले- मैंने पहले कार्यकाल में उसे मारा
वर्ल्ड वॉर 1-2 से लेकर वियतनाम और इराक युद्ध तक का जिक्र… ईरान जंग पर क्या डरा रहे ट्रंप?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









