World News: पाकिस्तान से विलुप्त होने वाला है पेट्रोल-डीजल, ईरान जंग के बीच तीन दिन से सप्लाई ठप – INA NEWS

खाड़ी क्षेत्र में लगातार जारी संघर्ष और अफगानिस्तान के साथ बने तनावपूर्ण संबंधों के बीच पाकिस्तान के लिए अंदरूनी तौर पर भी स्थिति नाजुक बनी हुई है. पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल का स्टॉक तेजी से खत्म हो रहा है. अंदेशा जताई जा रही है कि देश में तेल कुछ ही दिन के लिए बचा है. अब पाकिस्तान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (PPDA) का कहना है कि सरकार कह रही है कि उनके पास 20-25 दिनों की सप्लाई है, लेकिन उन्हें पिछले 3 दिनों से कोई सप्लाई ही नहीं मिली है.
PPDA के नेताओं ने कल गुरुवार को चेतावनी देते हुए आरोप लगाया कि पेट्रोलियम कंपनियों ने सप्लाई कम कर दी है और चेतावनी दी कि अगर सप्लाई ठीक नहीं हुई तो अगले कुछ दिनों में पेट्रोल पंप बंद हो सकते हैं. एसोसिएशन का कहना है कि सभी OMC उन्हें परेशान कर रही हैं. उनकी मांगों में 50 फीसदी की कटौती कर दी गई है, और वह भी 2-3 दिन बाद ही हो रही है. इस वीकेंड तक, पाकिस्तान में तेल की सप्लाई करीब-करीब खत्म हो जाएगी. इसी तरह कुछ ही दिनों में देश से पेट्रोल और डीजल गायब हो जाएंगे.
फ्यूल की कमी से दाम में बढ़ोतरी
एसोसिएशन के सेंट्रल सेक्रेटरी जनरल चौधरी इरफान इलाही ने कहा कि फ्यूल डिलीवरी में कमी की वजह से स्थिति चिंताजनक हो गई है. उन्होंने कहा, “डीजल की सप्लाई में काफी कमी आई है और घटकर महज 20% ही रह गई है, और पेट्रोल सप्लाई भी काफी कम हो गई है.” इलाही ने यह भी दावा किया कि पीछे से तेल नहीं आने की वजह से फ्यूल की कीमतें भी तेजी से बढ़ रही हैं, डीजल की कीमतें 17 पाकिस्तानी रुपये और पेट्रोल की कीमतें 35 पाकिस्तानी रुपये तक बढ़ गई हैं.
वहीं सेंट्रल पंजाब के अध्यक्ष नौमान मजीद ने कहा कि पेट्रोल सप्लाई भी 50 फीसदी गिर गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ निजी कंपनियों ने कमी को देखते हुए पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की जमाखोरी भी शुरू कर दी है. पेट्रोल पंप के संचालकों की ओर से सरकार से पेट्रोल पंपों को पर्याप्त फ्यूल सप्लाई करने की अपील की जा रही है. संचालक इस बात से भी खफा है कि सरकारी इंस्पेक्शन सप्लाई डिपो की जगह पेट्रोल स्टेशनों पर की जा रही है.
खाड़ी में युद्ध से बिगड़े हालात
एसोसिएशन का कहना है कि खाड़ी क्षेत्र में युद्ध की वजह से हालात बिगड़ गए हैं. अगर सरकार सप्लाई ठीक नहीं करती है, तो सोमवार से पेट्रोल पंप बंद होने लग जाएंगे. उनका आरोप है कि कंपनियों ने कीमतें बढ़ाने के लिए पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की सप्लाई ही रोक दी है.
इससे एक दिन पहले, ऑल पाकिस्तान पेट्रोल पंप ओनर्स एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखकर तेल की सप्लाई में देरी होने पर पेट्रोलियम की संभावित कमी पर खासी चिंता जताई थी. पत्र के मुताबिक, मध्य पूर्व एशिया में चल रहे संकट के बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कथित तौर पर कोटा सिस्टम लागू किया है.
पत्र में चिंता जताई गई, “वे या तो प्रोडक्ट नहीं दे रहे हैं या इसे इतना कम कर दिया है कि हम मुश्किल से ही जनता की जरूरतें पूरी कर पा रहे हैं, या फ्यूल स्टेशन सूख रहे हैं.” एसोसिएशन ने सरकार से तुरंत दखल देने और यह फिक्स करने की अपील की कि ऑयल कंपनियां कोई भी रोक लगाने से पहले स्टेकहोल्डर्स से सलाह लें.
हमारे पास 28 दिन का स्टॉकः OGRA
इस बीच ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी (OGRA) का कहना है कि उनके पास देश की 28 दिनों की खपत की जरूरत को पूरा करने के लिए तेल का स्टॉक है, जो सरप्लस फ्यूल इंपोर्ट करने के पहले से किए गए उपायों के बाद है.
यह संकट ईरान पर अमेरिका और इजराइल हमले की वजह से आया है. हमले में होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने के बाद कच्चे तेल के 2 कार्गो फंस गए हैं. यह चैनल 21 मील यानी 33 किलोमीटर चौड़ा है और दुनिया का पांचवां हिस्सा तेल इससे होकर गुजरता है. पिछले साल होर्मुज स्ट्रेट का इस्तेमाल हर दिन औसतन 20 मिलियन बैरल क्रूड, कंडेनसेट और फ्यूल भेजने के लिए किया गया था.
सऊदी अरब और ईरान के साथ-साथ यूनाइटेड अरब अमीरात, कुवैत और इराक जैसे OPEC सदस्य अपने ज्यादातर क्रूड, खासकर एशिया को भेजने के लिए इसी शिपिंग लेन पर निर्भर हैं. अधिकारियों का कहना है, “हमारे पास देश की जरूरत को पूरा करने के लिए पेट्रोल और डीजल का काफी स्टॉक है. देश के पास 28 दिनों तक फ्यूल की जरूरतों को पूरा करने की क्षमता है.
पाकिस्तान हर महीने करीब 1 मिलियन बैरल तेल आयात करता है, जिसमें सऊदी अरब देश का एक बड़ा तेल निर्यातक देश है. UAE भी पाकिस्तान को तेल निर्यात करता है.
पाकिस्तान से विलुप्त होने वाला है पेट्रोल-डीजल, ईरान जंग के बीच तीन दिन से सप्लाई ठप
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






