कांवड़ियों पर फूल बरसाकर सीएम रेखा गुप्ता ने किया स्वागत:सेवा शिविरों का लिया जायजा, कहा- शिवभक्तों की यात्रा सुरक्षित और सुगम बनाना सरकार की प्राथमिकता- INA NEWS

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली-उत्तर प्रदेश बॉर्डर स्थित कांवड़ सेवा शिविर पहुंचकर शिवभक्तों का स्वागत किया। उन्होंने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की और उनसे संवाद कर यात्रा के दौरान मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सेवा शिविरों का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। सीएम ने शिविर संचालकों और सेवा में जुटे कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए भोजन, ठहरने और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और सेवा कार्य में जुटे लोगों के समर्पण की सराहना की।
कांवड़ यात्रा को लेकर सरकार की तैयारियां सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार का प्रयास है कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो। सरकार श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल, सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए जरूरी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रही है। उन्होंने अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों को कांवड़ मार्गों पर साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े इंतजामों पर विशेष ध्यान देने की बात कही। दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा समेत प्रमुख कांवड़ मार्गों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए प्रशासन की ओर से व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर जोर दिया जा रहा है। सीएम ने कहा कांवड़ यात्रा आस्था और सेवा का पर्व है। दिल्ली में शिवभक्तों के स्वागत और उनकी सुविधा के लिए सरकार तथा प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस दौरान दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, विधायक संजय गोयल और जितेंद्र महाजन समेत बड़ी संख्या में शिवभक्त और कांवड़ सेवा में जुटे कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button