Sport : एशिया कप 2026 से पहले लगा टीम इंडिया को बड़ा झटका, भारत की स्टार बल्लेबाज चोट के चलते हो सकती है बाहर #INA

Women’s Asia Cup 2026 : भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. ये खबर तब आई है, जब इंडियन क्रिकेट टीम एशिया कप 2026 में हिस्सा लेने वाली है. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया प्रबल दावेदार के दौरा पर उत रही है, जो ट्रॉफी अपने नाम कर सकती है. महिला एशिया कप 2026 की शुरुआत 28 अगस्त से होगी और फाइनल मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा. उससे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया की दाएं हाथ की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स चोटिल हो गई है. अब वो शायद भारत के लिए एशिया कप 2026 नहीं खेल पाएंगी. ऐसे में ये टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका हो सकता है.  

दरअसल, हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ‘द हंड्रेड’ के बाकी बचे हुए मैचों से बाहर हो गई हैं. इस चोट के बाद उनके एशिया कप में खेलने पर भी गंभीर संदेह पैदा हो गया है. जेमिमा ने ‘सदर्न ब्रेव’ की तरफ से खेलते हुए, 100-बॉल वाले इस टूर्नामेंट की छह पारियों में 35.75 की औसत के साथ 143 रन बनाए थे, लेकिन हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण उन्हें टूर्नामेंट बीच में ही छोड़ना पड़ा. फ्रेंचाइजी ने टूर्नामेंट के शेष मुकाबलों के लिए जेमिमा की जगह ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर चार्ली नॉट को टीम में शामिल किया है.

फ्रेंचाइजी ने शनिवार को एक आधिकारिक बयान में कहा, ‘हम पुष्टि करते हैं कि जेमिमा रोड्रिग्स को लगी चोट के कारण, हमने ‘द हंड्रेड’ के शेष मुकाबलों के लिए चार्ली नॉट को उनके स्थान पर टीम में शामिल किया है. जेमी, हम आपके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं’. विमेंस द हंड्रेड की प्वाइंट्स टेबल में सदर्न ब्रेव फिलहाल दूसरे स्थान पर मौजूद है. इस टीम ने 6 में से 5 मैच अपने नाम किए हैं. टीम के पास फिलहाल 20 अंक हैं। वहीं, टेबल-टॉपर्स ‘ट्रेंट रॉकेट्स’ ने भी अब तक 6 मे से 5 मैच जीते हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के चलते यह टीम शीर्ष पर है.

भारत इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल देश रहा है, जिसने चार वनडे और तीन टी20 फॉर्मेट के खिताब जीते हैं. अगर जेमिमा समय पर फिट नहीं हो पातीं, तो विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया को उनकी जगह भारतीय बुलाया जा सकता है. ऐसे में ये भारत और भारतीय फैंस के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है.

महिला एशिया कप 2026 में भारत का पूरा शेड्यूल

मैचतारीखमुकाबलास्थानसमय (IST)
130 अगस्त 2026 (रविवार)🇮🇳 भारत vs 🇹🇭 थाईलैंडदुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, यूएईशाम 8:00 बजे
23 सितंबर 2026 (गुरुवार)🇮🇳 भारत vs 🇭🇰 हांगकांगदुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, यूएईशाम 8:00 बजे
35 सितंबर 2026 (शनिवार)🇮🇳 भारत vs 🇵🇰 पाकिस्तानदुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, यूएईशाम 8:00 बजे

ये भी पढ़ें : एशिया कप 2026 में कब, किससे भिड़ेगी टीम इंडिया? इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल

 

एशिया कप 2026 से पहले लगा टीम इंडिया को बड़ा झटका, भारत की स्टार बल्लेबाज चोट के चलते हो सकती है बाहर





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button