खबर शहर , आगरा में कहर बरपा रही बारिश: पेड़ के नीचे दबकर वृद्धा की माैत, 35.6 MM बरसा पानी; जानें अब कैसा रहेगा माैसम – INA

आगरा के ताजनगरी में पिछले चार दिनों से जारी बारिश के दौर के बीच शुक्रवार को खंदौली थाना क्षेत्र के ग्राम टर्रकपुर में बारिश के कारण एक पुराना नीम का पेड़ गया। पेड़ की चपेट में आने से 80 वर्षीय रजनी देवी की मौत हो गई।
बेटे रामजी उपाध्याय ने बताया कि मां शाम को लगभग पांच बजे प्लॉट से घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में खड़ा पुराना नीम का पेड़ अचानक गिर पड़ा। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिवार में चीख-पुकार मच गई।
वहीं, बारिश का सिलसिला फिलहाल थमने वाला नहीं है। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिनों तक क्षेत्र में बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बीते 24 घंटों में 35.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।