खबर शहर , अब खाएं तो खाएं क्या?: मसालों में डंठल तो सरसों के तेल में मिला राइसब्रान, दाल के नमूने फेल; नमकीन मिली घटिया – INA

मुनाफाखोर मसालों से लेकर सरसों के तेल और नमकीन में भी मिलावट कर रहे हैं। मसालों में डंठल और सिंथेटिक रंग तो सरसों और वनस्पति तेल में राइसब्रान, आर्जिमोन के बीजों के तेल की मिलावट पकड़ी जा चुकी है। यहां तक कि पैक्ड पानी भी पीने लायक नहीं निकला है। खाद्य विभाग ने नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे थे। रिपोर्ट में मिलावट का खेल सामने आया।