खबर शहर , Agra: आगरा कॉलेज में प्राचार्य और कर्मचारियों में बढ़ी रार, चाैकीदार के खिलाफ पुलिस में शिकायत; जांच शुरू – INA

आगरा कॉलेज में प्राचार्य और कर्मचारियों के बीच विवाद बढ़ गया है। प्राचार्य ने रात्रि चौकीदार पर अभद्रता करने, प्रशासनिक और अध्ययन-अध्यापन कार्य में बाधा डालने के आरोप लगाए हैं। थाना लोहामंडी में तहरीर दी है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। दूसरी ओर, एक अन्य कर्मचारी ने प्राचार्य पर अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं।