खबर शहर , अब लुटेरे भी देते हैं धमकी: लूट के बाद बोले बदमाश- ‘कब तक बचाओगी बैग’, पुलिस ने चार दिन बाद लिखी FIR – INA

आगरा के एमजी रोड पर थाना हरीपर्वत के पास स्कूटी सवार गैंग के दो बदमाशों ने महिला से बैग लूटने की कोशिश की। असफल होने पर रुपये और आधार कार्ड निकाल ले गए। धमकी देकर गए कि कब तक बैग बचाओगी। आरोप है कि पुलिस ने जांच कर चार दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की है।

खाती पाड़ा, लोहामंडी निवासी डिंपल राजपूत ने बताया कि वह दीवानी में कार्य करती हैं। 8 अक्तूबर की सुबह 11:30 बजे दीवानी जा रही थीं। सेंट जोंस से ई-रिक्शा में बैठ गईं। हरीपर्वत थाने के समीप और स्पीड कलर लैब से पहले काले रंग की एक्टिवा स्कूटर पर दो युवक आए। ई-रिक्शा के बराबर चलते हुए पीछे बैठे युवक ने बैग छीनने की कोशिश की।

उन्होंने बैग को जोर से पकड़ लिया। इस पर युवक ने बैग की साइड में रखे 1400 रुपये और आधार कार्ड निकाल लिए। इसके बावजूद बैग को आरोपी जोर से खींचते रहे। बाद में बदमाशों ने धमकी दी और चले गए। डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार का कहना है कि मामले में सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। आरोपियों की पहचान एक्टिवा की मदद से की जा रही है।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button