खबर शहर , दिवाली की रात मासूम का कत्ल: मुंह में ठूंसा कागज और नमकीन का पाउच, नाक से बहता खून…खौफनाक वारदात से सहमे लोग – INA

दिवाली पर घर के समीप मंदिर में खेल रही 8 साल की बालिका की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। करीब 15 घंटे बाद शुक्रवार सुबह शव दक्षिणी बाईपास स्थित नहर किनारे प्लास्टिक के बोरे में मिला। बालिका केवल नेकर पहने थी। मुंह में कागज और नमकीन का पाउच ठूंसा गया था। घटनास्थल पर एक गड्ढा होने से शव दफनाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं ग्रामीणों ने तंत्र-मंत्र और दुष्कर्म के दाैरान हत्या का आरोप लगाया है। आक्रोशित लोगों ने बाईपास पर 4 घंटे तक जाम लगाए रखा। डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाम खोला और शव उठने दिया।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala








