Sport : 20 बॉल में सेंचुरी चाहिए! वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी देख हुई ऐसी डिमांड, जिससे हर कोई है हैरान #INA

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी मैदान पर उतरें और छक्के-चौकों की बारिश न हो, ऐसा तो कम ही देखने को मिलता है. अब शनिवार को गुजरात टाइटंस के साथ खेले गए मुकाबले में भी वैभव ने 31 रनों की तूफानी पारी खेली और सोशल मीडिया पर उन्हीं के नाम की चर्चा है. इसी बीच ‘एक्स’ पर एक कमेंट ने सबका ध्यान खींचा, जिसमें एक यूजर्स ने वैभव से 20 गेंदों में सेंचुरी लगाने की डिमांड की है. आपको बता दें, आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम पर दर्ज है. उन्होंने आईपीएल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ खेलते हुए 30 गेंदों में ये कारनामा किया था.

वैभव सूर्यवंशी लगा चुके हैं 35 गेंदों में शतक

वैभव सूर्यवंशी छक्के-चौकों की बारिश कर बल्ले से जमकर रन बनाते हैं. वैभव ने पिछले सीजन ही आईपीएल डेब्यू किया और पहले ही सीजन में उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 35 गेंदों में शतक लगा दिया था. अपनी शतकीय पारी में उन्होंने 11 छक्के और 7 चौके लगाए थे. यह न केवल आईपीएल इतिहास में किसी भारतीय द्वारा लगाया गया सबसे तेज शतक है, बल्कि वे सबसे युवा शतकवीर भी बन गए हैं. वहीं, वैभव के नाम आईपीएल में 15 गेंदों में अर्धशतक भी लगाया है.

IPL में ऐसे हैं वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अब तक कुल 9 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 213.38 की स्ट्राइक रेट और 37.22 के औसत से 335 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं. वहीं, वैभव ने इस सीजन में अब तक 2 मैच खेले हैं, जिसमें 237.14 की स्ट्राइक रेट और 41.50 के औसत से 83 रन बनाए.

वैभव सूर्यवंशी ने जताई थी 175 रनों के रिकॉर्ड तोड़ने की इच्छा

आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले वैभव सूर्यवंशी ने एक इवेंट के दौरान क्रिस गेल के हाईएस्ट इंडिविजुल स्कोर 175 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ने की इच्छा जाहिर की थी. वैभव जिस तरह के तूफानी बल्लेबाज हैं, उनके लिए ऐसा करना नामुमकिन नहीं होगा और वह किसी भी मैच में ऐसा कर सकते हैं.

आपको बता दें, अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों में 15 छक्के और 15 चौकों की मदद से 175 रन की तूफानी पारी खेली थी.

यूजर्स दे रहे हैं ऐसे रिएक्शंस

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने बनाया ‘छक्कों’ का एक खास रिकॉर्ड, IPL में कोई भी नहीं कर पाया था कभी ऐसा

20 बॉल में सेंचुरी चाहिए! वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी देख हुई ऐसी डिमांड, जिससे हर कोई है हैरान





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button