खबर शहर , यातायात नियम तोड़ने वालों को सिखाया सबक: एक दिन में 3,270 वाहनों के चालान, 14 गाड़ियां कर दी सीज – INA

यातायात माह के दौरान बुधवार को पुलिस ने स्कूल-कॉलेजों में बच्चों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया गया तो प्रमुख चौराहों पर नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की। एक दिन में 3,270 चालान किए गए और 14 वाहन सीज किए गए।
पुलिस ने बैपटिस्ट हायर सेकेंडरी स्कूल, साईं तकिया, सेंट एंड्रयूज स्कूल शमशाबाद और सिटी कॉन्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, संकेतों और सुरक्षित सड़क पार करने के बारे में जागरूक किया गया।
इसके अलावा भगवान टॉकीज, वाटर वर्क्स, सिकंदरा तिराहा, सीओडी चौराहा, यमुना किनारा मार्ग और खेरिया मोड़ पर वाहन चालकों को जागरूक किया गया। बिना हेलमेट पर 2058, ओवर स्पीड पर 356, तीन सवारी पर 300 और बिना सीट बेल्ट पर 115 चालान किए।