'2047 तक दिल्ली को ग्लोबल सिटी बनाने का लक्ष्य':LG तरनजीत संधू बोले- 9.42% की दर से बढ़ेगी राजधानी की अर्थव्यवस्था; दिल्ली-NCR के समन्वित विकास की जरूरत- INA NEWS

देश की राजधानी दिल्ली को आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 तक वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी, आधुनिक और टिकाऊ शहर (ग्लोबल सिटी) के रूप में विकसित करने का खाका तैयार किया जा रहा है। दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) तरनजीत सिंह संधू ने गुरुवार को एसोचैम (ASSOCHAM) की ओर से आयोजित ‘दिल्ली कनेक्ट्स 2026’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए निवेश, रोजगार सृजन, बेहतर बुनियादी ढांचे और राजधानी की ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण पर एक साथ काम करना आवश्यक है। 13.27 लाख करोड़ की GDP और 9.42% आर्थिक विकास दर का अनुमान एलजी तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 का हवाला देते हुए राजधानी की मजबूत आर्थिक स्थिति पर प्रकाश डाला। दिल्ली-NCR की साझा योजना जरूरी, लाखों लोग रोज करते हैं आवागमन उपराज्यपाल ने कहा कि दिल्ली का विकास राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) से अलग करके नहीं देखा जा सकता। प्रतिदिन लाखों लोग रोजगार और व्यापार के सिलसिले में प्रशासनिक सीमाओं के पार आवागमन करते हैं। ऐसे में परिवहन, आवास, जल प्रबंधन और आर्थिक गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए दिल्ली-एनसीआर की एक साझा योजना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज लिए जाने वाले नीतिगत फैसले ही आने वाली पीढ़ियों के जीवन स्तर और अवसरों को तय करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहरी नियोजन संबंधी दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए संधू ने कहा कि सुनियोजित शहर ही ‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव बनेंगे। इस अवसर पर दिल्ली के उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, एसोचैम नेशनल काउंसिल ऑन रियल एस्टेट के चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल, नेशनल काउंसिल ऑन टेक्सटाइल्स के चेयरमैन उपदीप सिंह सहित उद्योग जगत के कई प्रमुख प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button