Sport : 'खिलाड़ियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का अधिकार नहीं…', सिराज-जडेजा हुए बाहर तो टीम मैनेजमेंट पर भड़के आर अश्विन #INA

R Ashwin on Siraj: न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग 11 से भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को बाहर रखने पर क्रिकेट जगत में बवाल मचा हुआ है. अब इस विवाद में पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी कूद पड़े हैं. अश्विन ने इस फैसले पर बेहद तीखी प्रतिक्रिया देते हुए हेड कोच गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट को जमकर लताड़ लगाई है. अपने यूट्यूब चैनल ‘ऐश की बात’ पर बात करते हुए अश्विन ने इस चयन को “बिल्कुल पागलपन” करार दिया और कहा कि किसी को भी खिलाड़ियों की भावनाओं से खेलने का हक नहीं है.

खिलाड़ियों की भावनाओं से खेलने का हक किसी को नहीं – अश्विन

रविचंद्रन अश्विन ने टीम इंडिया के चयन के तरीके पर सवाल उठाते हुए साफ शब्दों में कहा कि भारतीय टीम के लिए खेलने वाला हर खिलाड़ी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर है, लेकिन उनकी भी भावनाएं होती हैं. अश्विन के मुताबिक, किसी भी मैनेजमेंट को खिलाड़ियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का अधिकार नहीं है. उन्होंने जोर देकर कहा कि जो खिलाड़ी टीम में जगह पाने के असली हकदार हैं, उन्हें मौका मिलना ही चाहिए. अश्विन ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि आप अपनी निजी पसंद और नापसंद के आधार पर किसी को भी चुनकर नहीं खिला सकते, यह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है.

टीम मैनेजमेंट के फैसले को बताया ‘पागलपन’

अश्विन ने हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल के इस फैसले पर सवाल उठाते हुए जडेजा और सिराज को बाहर रखने को “बिल्कुल पागलपन” और “बेहद कठोर” बताया. उन्होंने जडेजा के पिछले विदेशी दौरे के शानदार प्रदर्शन का हवाला देते हुए कहा कि ऐसे मैच विनर खिलाड़ियों को बाहर बैठाना समझ से परे है. साथ ही, अश्विन का मानना है कि सिराज जैसे अनुभवी तेज गेंदबाज को भी इस तरह अचानक ड्रॉप नहीं किया जाना चाहिए था, क्योंकि दोनों ही खिलाड़ी टीम में अपनी जगह के असली हकदार थे.

अपने पुराने दर्द को भी किया बयां

इस पूरे मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए अश्विन ने अपने करियर के पुराने दिनों को भी याद किया. उन्होंने कहा कि टीम में जगह को लेकर जो अन्याय आज जडेजा और सिराज जैसे मैच विनर खिलाड़ियों के साथ हो रहा है, ठीक वैसा ही उनके साथ भी हो चुका है. अश्विन ने कहा कि जडेजा (जिन्होंने इंग्लैंड सीरीज में 500 रन बनाए थे) और सिराज जैसे दिग्गजों ने विदेशी धरती पर भारत को कई ऐतिहासिक जीत दिलाई हैं. ऐसे खिलाड़ियों को अपनी शर्तों पर खेलने और विफल होने तक का पूरा मौका मिलना चाहिए, न कि उन्हें अचानक प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए.

पहले दिन ही भारी पड़ गया गंभीर-गिल का यह प्रयोग

अश्विन की यह नाराजगी इसलिए भी जायज मानी जा रही है क्योंकि वेलिंगटन टेस्ट के पहले ही दिन टीम मैनेजमेंट का यह फैसला उल्टा पड़ता दिखा. न्यूजीलैंड के शुरुआती 5 विकेट 70 रन पर गिराने के बाद भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरसते नजर आए. सिराज के अनुभव और जडेजा की किफायती गेंदबाजी की कमी टीम को साफ खली, जिसका फायदा उठाकर कीवी टीम ने पहले दिन 243/5 का मजबूत स्कोर खड़ा कर लिया.

यह भी पढ़ें:  ‘सिराज ने लगातार देश को जीत…’, प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिलने पर पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने गंभीर-गिल के फैसले पर उठाए सवाल

'खिलाड़ियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का अधिकार नहीं…', सिराज-जडेजा हुए बाहर तो टीम मैनेजमेंट पर भड़के आर अश्विन





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button