खबर शहर , सोलर योजना पड़ी सुस्त: फाइलों और नेट मीटरिंग में लेटलतीफी, वेंडरों ने जताया आक्रोश – INA

 पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर प्रोजेक्ट्स की फाइलें पास कराने और नेट मीटरिंग में हो रही देरी से वेंडर्स में आक्रोश है। उन्होंने विद्युत वितरण कंपनी (डिस्कॉम) पर अकारण परेशान करने और कार्यालय में प्रवेश न देने का आरोप लगाया है।

वेंडर्स ने चेतावनी दी है कि यदि कार्यप्रणाली नहीं सुधरी तो शहर में सोलर इंस्टॉलेशन का काम प्रभावित होगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली कंपनी और डिस्कॉम की होगी। आवेदनों के लगातार लंबित रहने से योजना से जुड़े सैकड़ों वेंडर्स, इंस्टॉलर्स और उनके कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए परियोजना अधिकारी उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपी नेडा) ने समस्या से जिला प्रशासन को भी इससे अवगत कराया है।

आगरा रिन्युअल एनर्जी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव जैसवाल ने कहा कि डिस्कॉम की कार्यशैली से न केवल व्यवसाय प्रभावित हो रहा है, बल्कि सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना की प्रगति भी रुक रही है। यदि यह रवैया जारी रहा, तो भविष्य में नए सोलर प्लांट लगने मुश्किल हो जाएंगे।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button