खबर शहर , Agra News: एलएलएम की प्रवेश परीक्षा कल – INA

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में एलएलएम की प्रवेश परीक्षा 3 सितंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 289 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक पालीवाल पार्क स्थित विश्वविद्यालय परिसर में होगी। परीक्षा प्रभारी डॉ. राजीव वर्मा ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।