खबर शहर , जन्माष्टमी : मथुरा के लिए आज से चार स्पेशल ट्रेनें – INA

आगरा। मथुरा में जन्माष्टमी पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चार अनारक्षित मेमू स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें 2 से 6 सितंबर तक प्रतिदिन फेरे लगाएंगी। इन ट्रेनों से मथुरा जाने और वापस आने का विकल्प मिलेगा। आगरा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि गाड़ी संख्या 01941 आगरा कैंट-पलवल मेमू सुबह 6:30 बजे चलेगी और मथुरा जंक्शन सुबह 7:45 बजे पहुंचेगी। वापसी में 01942 पलवल-आगरा कैंट सुबह 10 बजे चलेगी। मथुरा 11:30 बजे और दोपहर एक बजे आगरा पहुंचेगी। वहीं 01943 आगरा कैंट-हजरत निजामुद्दीन शाम चार बजे चलेगी और मथुरा शाम 5:25 बजे पहुंचेगी। 01944 हजरत निजामुद्दीन-आगरा कैंट रात 8:35 बजे चलेगी।मथुरा रात 11:40 बजे और रात 1:40 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।