खबर शहर , Agra News: क्रिकेट प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, तैयार होंगे नए सितारे – INA

आगरा। ताजनगरी ने भारतीय क्रिकेट को दीप्ति शर्मा, दीपक चाहर, राहुल चाहर और ध्रुव जुरैल जैसे सितारे दिए हैं। अब आगरा क्रिकेट एसोसिएशन शहर के बच्चों और युवा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने में जुटी है। उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग (यूपी टी20) के चौथे संस्करण की आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील जोशन ने आगरा के क्रिकेट भविष्य पर भरोसा जताया है। उन्होंने मंगलवार को टीवी पर एक मैच के लाइव प्रसारण के दौरान यह बात कही। उन्होंने बताया कि आगरा में क्रिकेट प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इन प्रतिभाओं को सही दिशा, प्रशिक्षण और उचित मंच की आवश्यकता है। आगरा क्रिकेट एसोसिएशन इसी उद्देश्य के साथ लगातार प्रयास कर रही है।