खबर शहर , Agra News: बैडमिंटन में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, विजेता पुरस्कृत – INA

आगरा। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजा बलवंत सिंह महाविद्यालय में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने एकल और युगल स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया।

उद्घाटन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विजय श्रीवास्तव ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समापन समारोह में प्रो. पुष्पेंद्र सिंह, प्रो. ओमहरि आर्य और प्रो. बसंत बहादुर सिंह ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। खेल सचिव डॉ. रुचि श्रीवास्तव ने सभी का आभार जताया। संवाद

कार्यक्रम में प्रो. डीके सिंह, प्रो. सुनील पाठक, डॉ. रविंद्र सिंह, डॉ. अंबरीश कुमार, डॉ. छगनलाल शर्मा, डॉ. कुमारपाल सिंह, डॉ. धनंजय और डॉ. राहुल सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। प्रतियोगिता का समापन खिलाड़ियों में उत्साह और खेल भावना का संचार करते हुए हुआ।


Credit By Amar Ujala

Back to top button