खबर शहर , Agra News: मोंटी के अर्धशतक और अंश की गेंदबाजी से ब्लू टीम बनी जूनियर चैंपियन – INA

आगरा। सूरजभान क्रिकेट अकादमी में जूनियर खिलाड़ियों के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में ब्लू टीम ने शानदार जीत दर्ज की। मोंटी के अर्धशतक और अंश की गेंदबाजी से उसने ऑरेंज टीम को 39 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लू टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 133 रन बनाए। मोंटी ने 44 गेंदों पर 53 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। अंश शर्मा ने 12 गेंदों पर नाबाद 15 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑरेंज टीम की पारी 16.1 ओवर में 94 रन पर ही सिमट गई। जय शिव ने 47 गेंदों पर 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर संघर्ष किया, लेकिन अन्य बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके।
गेंदबाजी में अंश शर्मा ने तीन विकेट चटकाए। दीपांशु सिंह और हार्दिक चहर ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि मोंटी, भानु प्रताप सिंह और मुदित यादव को एक-एक सफलता मिली। प्रशिक्षक रोहित दुबे, ओम यादव और राहुल पचौरी की मौजूदगी में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर मुकाबले को यादगार बनाया।