खबर शहर , Agra News: ढाबे में लगी आग, सिलिंडर के धमाके से मची अफरा-तफरी – INA

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित भावना क्लार्क होटल के पास हेलो ढाबे पर मंगलवार देर रात करीब 1:30 बजे आग लग गई। इसी दौरान एक सिलिंडर फट गया। धमाके से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के पहुंचने से आग विकराल हो गई।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगने के बाद आसपास के लोगों ने ढाबे के अंदर से कुछ सिलिंडर निकाल लिए लेकिन अंदर और सिलिंडर होने की आशंका है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को पास जाने से रोक दिया। पुलिस ने एक लेन पर ट्रैफिक भी रुकवा दिया। फायर ब्रिगेड के न पहुंचने से रात दो बजे तक आग बुझाई नहीं जा सकी थी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button