खबर शहर , Agra News: युवा कराटे कप में हर्ष की टीम ने जीते 12 पदक – INA

आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित युवा कराटे कप में सम्राट अशोक अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रशिक्षक हर्ष कल्याण के नेतृत्व में उतरे 15 खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। इनमें युवराज कल्याण, दृष्टि गौतम, प्रतिज्ञा, उमंग यादव, राहुल, श्रेया, स्वीटी, महक और करुणा ने स्वर्ण पदक हासिल किए। कनक और अनन्या ने रजत पदक जीते। खुली श्रेणी में संध्या गुनकर ने स्वर्ण पदक के साथ छह हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी जीता। इस उपलब्धि पर अकादमी संरक्षक मुकेश कल्याण, अचल सिंह चंद्रवाकर, वरिष्ठ प्रशिक्षक जितेंद्र कल्याण, अभियंता लोकेश कुमार, धर्मेंद्र कल्याण, मनीष विजल, स्केटिंग प्रशिक्षक विवेक कल्याण और अधिकारी निशांत ने खिलाड़ियों को बधाई दी।