खबर शहर , Agra News: दुर्गा पंडाल में पुलिस ने बांटी खाद्य सामग्री – INA

पिनाहट। मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को थाना बसई अरेला पुलिस ने गांव में लगे नवदुर्गा पंडाल में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही जरूरतमंद महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को खाद्य सामग्री वितरित की गई।