खबर शहर , Agra News: हजरत शेख मखदूम कमाल चिश्ती का उर्स आज – INA

फतेहपुर सीकरी। सीकरी चार हिस्सा नगर में हजरत शेख मखदूम कमाल चिश्ती का उर्स शरीफ एवं भंडारा 15 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा। इसमें सर्वधर्म के श्रद्धालु शामिल होकर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ करेंगे। आयोजक शईद खान, पूर्व सभासद अजमेरी खान, आसिफ भाई, जमा खान और इस्माइल खान ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह गुस्ल और चादरपोशी की रस्म अदा की जाएगी। दोपहर और शाम को कव्वाली, फातिहा और लंगर का आयोजन होगा। शाम को महफिल-ए-समा सजेगी।