खबर शहर , Agra News: रेस्क्यू से पहले ही तालाब से निकल गया अजगर, गांव में दहशत – INA

बाह। जैतपुर के नावली गांव के तालाब में मंगलवार को अजगर दिखा था। ग्रामीणों की सूचना पर रेस्क्यू के लिए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। लेकिन बारिश की वजह से अजगर को रेस्क्यू नहीं किया जा सका था। बुधवार को वन दरोगा राहुल जादौन, अश्वनी कुमार, योगेश कुमार, टिंकू की टीम अजगर को रेस्क्यू करने के लिए पहुंची, लेकिन तालाब में अजगर मिला नहीं। तालाब के आसपास के इलाके में भी अजगर की तलाश की गई, लेकिन नहीं मिला। गांव के दलवीर, दीपू, धीरज, करू सिंह, भूरे जादौन, गोलू भदौरिया, मोनू भदौरिया, विपिन भदौरिया ने बताया कि अजगर की दहशत गांव में बनी हुई है। वन विभाग की टीम ने बीहड़ में अजगर के पहुंचने का अनुमान लगाया है। वन दरोगा राहुल जादौन ने दोबारा से अजगर दिखने पर ग्रामीणों को वन विभाग को सूचित करने के लिए जागरूक किया।



Credit By Amar Ujala

Back to top button