खबर शहर , Agra News: बनारस के आचार्यों ने कराया ब्रह्मलाल महादेव का रुद्राभिषेक – INA

बटेश्वर। तीर्थस्थल बटेश्वर धाम में सावन के 27वें वार्षिक महोत्सव के अंतर्गत नौ दिवसीय विशेष पूजन और रुद्राभिषेक शुक्रवार को श्रद्धाभाव के साथ संपन्न हुआ। सूर्यकांत गोस्वामी और बनारस से आए आचार्यों ने भगवान भोलेनाथ का पूजन व रुद्राभिषेक कराकर सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर के मुख्य पुजारी जयप्रकाश गोस्वामी ने बताया श्रावण मास के अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तजनों के कल्याण के लिए विशेष पूजन की व्यवस्था की गई है। जिन श्रद्धालुओं की कुंडली में कालसर्प दोष या पितृदोष है, उनके निवारण के साथ विशेष धार्मिक अनुष्ठान कराए जा रहे हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ उठा रहे हैं।