खबर शहर , Agra News: बीसीसीआई के सख्त नियमों से कठिन हुई टीम इंडिया की राह – INA

आगरा। ध्रुव जुरेल, दीप्ति शर्मा, दीपक चाहर और राहुल चाहर जैसे खिलाड़ियों ने युवाओं को टीम इंडिया तक पहुंचने का सपना दिया है। अब यह राह पहले से कठिन करते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कई अहम बदलाव किए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इसका असर आगरा के खिलाड़ियों पर भी पड़ेगा।

राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए अब केवल रन, विकेट या प्रतिभा पर्याप्त नहीं होगी। बीसीसीआई उत्कृष्टता केंद्र में ब्रोंको परीक्षण और दो किलोमीटर दौड़ जैसे समान फिटनेस मानक लागू होंगे। स्वतंत्र एजेंसी उम्र संबंधी दस्तावेज की जांच करेगी। घरेलू क्रिकेट में जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर गेंदबाज पर पूरे मैच में प्रतिबंध लगेगा। सक्रिय भारतीय खिलाड़ियों के विदेशी टी-20 लीग में खेलने पर भी सख्त नीति रहेगी।

असर जल्द ही दिखेगा

इन बदलावों का असर जल्द ही जिला और राज्य क्रिकेट में भी दिखाई देगा। ऐसे में आगरा की अकादमियों को भी तकनीकी प्रशिक्षण के साथ फिटनेस, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोर्स और अनुशासन पर अधिक ध्यान देना होगा। – नरेंद्र शर्मा, क्रिकेट समीक्षक

जो मानकों पर खरे, वही बढ़ेंगे

अब सिर्फ अच्छी बल्लेबाजी या गेंदबाजी काफी नहीं होगी। आगरा के खिलाड़ियों को फिटनेस, अनुशासन और प्रोफेशनल रवैये पर भी उतना ही काम करना होगा। जो खिलाड़ी इन मानकों पर खरे उतरेंगे, वही . बढ़ पाएंगे। – दया शंकर राजपूत, क्रिकेट कोच


Credit By Amar Ujala

Back to top button