खबर शहर , Agra News: इनामी दंपती ने 30 साल तक दिया पुलिस को चकमा, गिरफ्तार – INA

आगरा। धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के मामले में 30 वर्षों से वांछित चल रहे 25-25 हजार रुपये के इनामी दंपती को हरीपर्वत पुलिस और साइबर सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया। दोनों पहले मेरठ और वर्तमान में सिकंदरा के शास्त्रीपुरम स्थित अपने घर में पहचान बदलकर रह रहे थे। पुलिस दोनों से पूछताछ कर . की कार्रवाई कर रही है।

हरीपर्वत थाने में वर्ष 1996 में दर्ज मामले में सुरेंद्र देव यादव और उनकी पत्नी कृष्णा वांछित थे। दोनों पर डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने इनाम घोषित किया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 7 अगस्त को शास्त्रीपुरम से दोनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सुरेंद्र देव यादव ने बताया कि वर्ष 1971 में उन्होंने चंद्रा संस इंटरप्राइजेज और वर्ष 1980 में पत्नी के नाम पर कृष्णा कास्टिंग फर्म शुरू की थी। दोनाें कंपनी विभिन्न इंजन के पार्ट्स बनाती थीं।

लघु उद्योग विभाग ने अनियमितता मिलने पर दोनों फर्म तीन वर्ष के लिए प्रतिबंधित कर दीं। इसके बाद लेनदारों ने घर के चक्कर लगाने शुरू कर दिए। उनसे बचने के लिए दोनों ने अपना घर और फर्म बेच दिया। मेरठ में पत्नी के मायके जाकर पहचान छिपाकर रहने लगे। पुलिस से बचने के लिए आधार कार्ड भी नहीं बनवाया। वर्ष 2000 में पत्नी के नाम से एडीए में एमआईजी आवास आवंटित कराया और शास्त्रीपुरम में छिपकर रहने लगे। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button