खबर शहर , Aligarh News: सहालग में बसों व ट्रेनों में जबरदस्त भीड़, मुसाफिर परेशान – INA

Table of Contents
सहालग में बसों व ट्रेनों में खासी भीड़ उमड़ रही है। ट्रेनों व बसों में सवार होने के लिए यात्रियों में मारामारी हो रही है। सहालग के चलते इन दिनों यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है।
किसी को मथुरा तो किसी को मेरठ जाना था। कोई मुरादाबाद, बरेली या नोएडा के लिए बस का इंतजार कर रहा था। स्टैंड पर बस पहुंचते ही उसमें यात्रियों की भीड़ टूट पड़ती। अलीगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ रही।
दिल्ली से अलीगढ़ आने व हाथरस और टूंडला की ओर जाने वाली ईएमयू पैसेंजर, टीएडी पैसेंजर, गोमती एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में काफी भीड़ रही। 18 नवंबर को बड़ा सहालग होने के चलते 17 नवंबर को गंतव्य को जाने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ रही। भीड़ को देखते हुए आरपीएफ व जीआरपी ने चेकिंग अभियान चलाया गया।


