UP News: लखनऊ में बिजली संकट से आफत… 31 उपकेंद्रों पर अब PAC की होगी तैनाती, रातभर पुलिस का पहरा – INA

Lucknow Electricity Crisis: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बढ़ते बिजली संकट को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती बरतने का फैसला किया है. जिलाधिकारी के निर्देश पर 31 संवेदनशील बिजली उपकेंद्रों पर पुलिस और पीएसी की तैनाती की जाएगी. साथ ही उपभोक्ताओं से एयर कंडीशनर 25-26 डिग्री पर चलाने की अपील की गई है. मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की एमडी रिया केजरीवाल के साथ जिलाधिकारी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में यह फैसला लिया गया.

इस बैठक में लखनऊ विद्युत आपूर्ति प्रशासन (LESA) के निदेशक और सभी मुख्य अभियंता भी शामिल हुए. एमडी रिया केजरीवाल ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे बिजली की बचत करें और एयर कंडीशनर को 25 से 26 डिग्री सेल्सियस पर ही चलाएं. उन्होंने कहा कि निदेशक और मुख्य अभियंता रात में गश्त करेंगे और स्थिति सामान्य होने तक निगरानी रखेंगे. बिजली चोरी वाले क्षेत्रों में विजिलेंस टीम के साथ चेकिंग अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए हैं.

संवेदनशील उपकेंद्रों पर रखी जाएगी नजर

इसके अलावा अन्य जनपदों से बुलाए गए तकनीकी कर्मियों को संवेदनशील उपकेंद्रों पर रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक तैनात किया जाएगा. ये कर्मी उपभोक्ताओं की शिकायतों का तुरंत निपटारा करेंगे और जरूरी सहायता उपलब्ध कराएंगे. बिजली संकट के विरोध में गुरुवार को लखनऊ-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करने वाले प्रदर्शनकारियों पर शुक्रवार को पीजीआई थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है.

इन उपकेंद्रों पर रहेगी सुरक्षा

  • गोमती नगर जोन
  • लौलाई, शिवपुरी, सेक्टर-5, सेक्टर-14 ओल्ड, कल्याणपुर.
  • अमौसी जोन
  • उतरेटिया ओल्ड, उतरेटिया न्यू, अंबेडकर विश्वविद्यालय, चंदर नगर, न्यू आलमबाग प्रथम, इन्द्रलोक, एफसीआई, काकोरी, दुबग्गा, शकुंतला मिश्रा, शारदा नगर, गोसाईगंज, मोहनलालगंज ओल्ड.
  • लखनऊ मध्य जोन
  • आरडीएसओ, राजाजीपुरम न्यू, अपट्रान, नूरबाड़ी स्विचिंग, आजाद नगर, चौपटिया, मेहताब बाग, अमीनाबाद ओल्ड, जीटीआई, अर्जुनगंज.
  • जांकनीपुरम जोन
  • फैजुल्लागंज, अहिबरनपुर, प्रियदर्शिनी, न्यू कैंपस.

150 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज

पीजीआई थाने में पुलिस ने 150 अज्ञात लोगों पर अराजकता फैलाने, सरकारी काम में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ है.पुलिस ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है. इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन चल रही है. प्रशासन ने साफ संकेत दिया है कि बिजली संकट के बीच कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: मजदूर आंदोलन की आड़ में आगजनी, गाड़ियों को जलाया नोएडा हिंसा का एक और आरोपी अरेस्ट

पंकज चतुर्वेदी
पंकज चतुर्वेदी

पंकज चतुर्वेदी पिछले 11 साल से देश और उत्तरप्रदेश की राजनीति को कवर करते आ रहे हैं. दिल्ली में अमर उजाला और पंजाब केसरी से पत्रकारिता की यात्रा की शुरुवात हुई.

दिल्ली में 2 साल की पत्रकारिता के बाद मिट्टी की खुशबू यूपी खींच लाई और तब से राजधानी लखनऊ में ही पत्रकारिता हो रही है. 2017 में यात्रा को विस्तार देते हुए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े. राजनीतिक खबरों में गहरी रुचि और अदंर की खबर को बाहर लाने का हुनर के साथ ही यूपी के ब्यूरोकेसी में खास पकड़ रखते हैं.

इनकी पत्रकारिता का फलसफा खबरों को खबर के रूप में ही आप तक पहुंचाना है.

Read More

google button

लखनऊ में बिजली संकट से आफत… 31 उपकेंद्रों पर अब PAC की होगी तैनाती, रातभर पुलिस का पहरा


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button