Sport : LSG vs PBKS: जोश इंग्लिश और आयुष बडोनी की तूफानी पारी, लखनऊ ने पंजाब को दिया 197 रनों का लक्ष्य #INA

LSG vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 68वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है. पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6 विकेट पर 196 रनों का स्कोर खड़ा किया. लखनऊ के लिए जोश इंग्लिश ने 72 रनों की पारी खेली. आयुष बडोनी ने 43 रन बनाए. जबकि अब्दुल समद नाबाद 37 रन बनाए. पंजाब के लिए युजवेंद्र चहल और मार्को यानसेन ने 2-2 विकेट लिया.
लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत रही थी खराब
पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले ही ओवर में अजमतुल्लाह उमरजई ने झटका दिया. उन्होंनेअर्शिन कुलकर्णी को पवेलियन भेजा. अर्शिन कुलकर्णी खाता भी नहीं खोल पाए. इसके बाद तीसरे ओवर में मार्को यानसेन ने निकोलस पूरन को आउट कर चलता किया. पूरन सिर्फ 2 रन बनाए.
Just the start they were looking for ☝️☝️
Azmatullah Omarzai and Marco Jansen with early strikes for @PunjabKingsIPL ❤️
Updates ▶️ https://t.co/2ADKr4dqhi#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvPBKS pic.twitter.com/Zxoj2P5XFu
— IndianPremierLeague (@IPL) May 23, 2026
आयुष बडोनी तूफानी पारी खेलकर युजवेंद्र चहल का बने शिकार
युजवेंद्र चहल ने लखनऊ सुपर जायंट्स को तीसरा झटका दिया. चहल ने तूफानी बल्लेबाजी कर रहे आयुष बडोनी को अपना शिकार बनाया. बडोनी 18 गेंद पर 43 रन बनाए. इसके बाद चहल ने ही पंजाब किंग्स को चौथी सफलता दिलाई. चहल ने ऋषभ पंत को पवेलियन का रास्ता दिखाया. पंत 22 गेंद पर 26 रन बनाए.
Lifeline – Boundary – Revenge 😮💨🔥
🎥 This Yuzvendra Chahal vs Rishabh Pant rivalry had everything 🫣
Updates ▶️ https://t.co/2ADKr4dqhi#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvPBKS | @PunjabKingsIPL pic.twitter.com/UYvyr4WmWF
— IndianPremierLeague (@IPL) May 23, 2026
जोश इंग्लिश ने खेली 72 रनों की पारी
इसके बाद शशांक सिंह ने ओपनिंग करने आए जोश इंग्लिश को आउट कर लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़ा झटका दिया. जोश इंग्लिश ने 44 गेंदों पर 72 रनों की पारी खेली, जिसमें 9 चौका और 2 छक्का शामिल रहा. इसके बाद मार्को यानसेन ने मुकुल चौधरी को 1 रन के निजी स्कोर पर चलता किया.
A man in seriously good form! 🔥
🎥 Josh Inglis toying with the field 👌
Updates ▶️ https://t.co/2ADKr4dqhi#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvPBKS | @LucknowIPL pic.twitter.com/yyQKfkIgPz
— IndianPremierLeague (@IPL) May 23, 2026
अब्दुल समद ने खेली अच्छी पारी
आखिरी के ओवरों में अब्दुल समद ने 20 गेंद पर नाबाद 37 रन बनाकर लखनऊ की पारी को 190 के पार पहुंचाया. वहीं अर्जुन तेंदुलकर नाबाद 5 रन बनाए. आखिरी के ओवर में अर्शदीप सिंह ने 17 रन लुटाए.
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11 : प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.
पंजाब किंग्स के इम्पैक्ट प्लेयर्स : हरप्रीत बराड़, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे.
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11: जोश इंग्लिस, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान.
लखनऊ सुपर जाइंट्स के इम्पैक्ट प्लेयर्स : शाहबाज़ अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मणिमारन सिद्धार्थ, हिम्मत सिंह, आकाश महाराज सिंह.
यह भी पढ़ें: हेनरिक क्लासेन ने रचा नया कीर्तिमान, सिर्फ IPL ही नहीं, T20 क्रिकेट में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
LSG vs PBKS: जोश इंग्लिश और आयुष बडोनी की तूफानी पारी, लखनऊ ने पंजाब को दिया 197 रनों का लक्ष्य
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









