खबर शहर , Kanpur: सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायक नसीम सोलंकी ने सदन में ली शपथ – INA

सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायक नसीम सोलंकी ने विधानसभा में बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उन्हें शपथ दिलाई। नसीम सोलंकी शहर की दूसरी मुस्लिम महिला विधायक हैं। उनके पति और सीसामऊ के विधायक रहे हाजी इरफान सोलंकी को न्यायालय से सजा मिलने के बाद उनकी विधानसभा की सदस्यता समाप्त हो गई थी।

इसके बाद उपचुनाव में इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी के रूप में नसीम सोलंकी ने सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीतीं। शपथ ग्रहण के दौरान आर्यनगर के सपा विधायक अमिताभ वाजपेयी और उनकी पत्नी वंदना वाजपेयी भी मौजूद रहीं। पूर्व महानगर अध्यक्ष अब्दुल मोईन खान, सपा ग्रामीण जिला इकाई के प्रवक्ता नसीम रजा, हाजी सरताज अनवर आदि सपा नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button