Sport : CSK में जेमी ओवरटन की जगह लेने वाले कौन हैं 25 साल के डियान फॉरेस्टर? जानें कैसा रहा है टी20 करियर #INA

Who is Dian Forrester: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ की जंग के बीच चेन्नई सुपर किंग्स को एक बड़ा झटका लगा है. दरअसल जेमी ओवरटन चोटिल होकर लीग से बाहर हो गई हैं. अब चेन्नई सुपर किंग्स ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. CSK ने साउथ अफ्रीका के पेस बॉलिंग ऑलराउंडर डियान फॉरेस्टर को टीम में शामिल किया है.

CSK में डियान फॉरेस्टर ने किया जेमी ओवरटन को रिप्लेस

25 साल के डियान फॉरेस्टर साउथ अफ्रीका के लिए टी20 इंटरनेशनल मैच खेलते हैं. चेन्नई सुपर किंग्स ने डियान फॉरेस्टर को 75 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है. आईपीएल ने एक रिलीज में इस बात की जानकारी दी है. IPL के रिलीज में लिखा गया, “चेन्नई सुपर किंग्स ने जेमी ओवरटन के स्थान पर डियान फॉरेस्टर को टीम में रखा गया है, जो दाहिनी जांघ में चोट के कारण बचे सीजन से बाहर हो गए हैं.”

डियान फॉरेस्टर का करियर 

बता दें कि साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर डियान फॉरेस्टर ने इसी साल मार्च 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. उन्होंने अब तक 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 83 रन बनाए हैं. वहीं डियान फॉरेस्टर की टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 36 मैचों की 33 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 681 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकला है. उनका हाई स्कोर नाबाद 80 रहा है. वहीं गेंदबाजी करते हुए 19 पारियों में 11 विकेट अपने नाम किए हैं. 

यह भी पढ़ें:  ‘आप ट्रैफिक में तेज गाड़ी चलाते हो…’ अभिषेक शर्मा पर पूर्व क्रिकेटर का अटपटा बयान, विराट-रोहित को याद कर बोली बड़ी बात

IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रहे थे जेमी ओवरटन

आईपीएल 2026 में जेमी ओवरटन शानदार प्रदर्शन कर रहे थे. उन्होंने 10 मैचों की 10 पारियों में गेंदबाजी करते हुए कुल 14 विकेट अपने नाम किए थे. खास बात यह है कि ओवरटन ने 17.78 की औसत और 8.89 की इकॉनामी रेट जो टी20 क्रिकेट में अच्छी मानी जाती है उसे गेंदबाजी की. बेस्ट फिगर 4/18 का रहा. वहीं बल्लेबाजी करते हुए ओवरटन ने 8 पारियों में 136 रन बनाए. उनका हाईस्कोर नाबाद 43 रन रहा.

यह भी पढ़ें:  ‘अब भारत के लिए नहीं खेलना है, हर गेंद पर शॉट लगेगा…, स्टंप माइक में कैद हुई विराट कोहली की आवाज, वीडियो हुआ वायरल

CSK में जेमी ओवरटन की जगह लेने वाले कौन हैं 25 साल के डियान फॉरेस्टर? जानें कैसा रहा है टी20 करियर





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button