आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार बोलेरो कार डिवाइडर से टकराते हुए लोडर से जा भिड़ी। हादसे में लोडर सवार चालक व एक अन्य युवक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों मृतक आगरा जीवनी मंडी के रहने वाले थे।
हादसा बृहस्पतिवार सुबह 5:30 बजे का है। आगरा से एक लोडर टाइल्स लादकर एटा जा रहा था। लोडर मोहम्मदाबाद मोड़ पर पहुंचा तभी पीछे से तेज गति से आ रही बोलेरो कार डिवाइडर से टकराते हुए लोडर से भिड़ गई। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं लोडर चालक सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक कुलदीप (46) पुत्र भजन लाल व धर्मेंद्र पुत्र भोपाल सिंह निवासी गरीब नगर थाना जीवनी मंडी, आगरा के रहने वाले थे। थाना प्रभारी ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराते हुए परिजन को सौंपा गया है।
ये भी पढ़ें – UP: ठंडी रोटी ने शादी में कराया बवाल, भिड़े बराती-घराती… तभी दूल्हे की बहन संग हुआ ऐसा कांड; मच गई अफरा-तफरी
Credit By Amar Ujala
Follow Us