ख़बर – अंतरजिला नकबजन गिरोह का सरगना ₹10000 इनामी अभियुक्त हनुमानगढ़ से गिरफ्तार- INA


जोधपुर। जोधपुर पूर्व जिले की महामंदिर थाना पुलिस ने अंतरजिला नकबजन गिरोह के सरगना नरेंद्र सोनी पुत्र मोहनलाल (35) निवासी सुरेसिया कॉलोनी थाना जंक्शन हनुमानगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। दस हजार रुपये इनामी उक्त आरोपी थाना क्षेत्र के अलावा सिरोही, बीकानेर और बाड़मेर जिले के आठ मुकदमो में वांटेड है।




डीसीपी पूर्व आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि 20 जुलाई को महामंदिर थाना इलाके के मारवाड़ नगर निवासी परिवादी रामचंद्र सोनी एवं विजय कुमार की दुकान एवं मकान के टाले तोड़ अज्ञात चोर कीमती सामान, गहने एवं मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए थे। जिस पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा था। मामले में पूर्व में पुलिस ने इस गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

गैंग का सरगना नरेंद्र सोनी काफी शातिर किस्म का है, जो अपने गिरोह के सदस्यों को सभी सुविधाएं मुहैया करवाता है। साथ ही चोरी किए गए माल को खुर्द बुर्द भी करता है। घटना के बाद से ही आरोपी अलग अलग स्थानों पर निवास कर रहा था। जिसे थाना स्तर पर टॉप 10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल किया गया।

लंबे समय से फरार चल रहे सरगना नरेंद्र सोनी की गिरफ्तारी के लिए एडीसीपी वीरेंद्र सिंह एवं एसीपी हेमंत कलाल के सुपरविजन तथा एसएचओ शिवलाल मीणा के नेतृत्व में थाना महामंदिर से एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अत्याधुनिक तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए आरोपी के ठिकानों को तकनीकी माध्यम व आसूचना तंत्र से चिन्हित किया। सूचना पुख्ता होने के बाद हनुमानगढ़ से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जिससे विस्तृत अनुसंधान व बरामदगी के प्रयास किये जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे




Source link

Back to top button