ख़बर – कृपाल सिंह जघीना हत्याकांड में वांछित आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू गिरफ्तार- INA


भरतपुर। भरतपुर जिले की मथुरा गेट थाना पुलिस की टीम को जिले के बहुत चर्चित कृपाल सिंह जघीना हत्याकांड में 2 साल से फरार आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू मीना (33) निवासी खेड़ा कारौली थाना कुम्हेर जिला डीग को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।




एसपी मृदुल कच्छावा ने घटना के बारे में बताया कि 5 सितंबर 2022 को तीन धोक जघीना निवासी सत्यवीर सिंह द्वारा थाना उद्योग नगर पर रिपोर्ट दी गई कि कृपाल सिंह रेलवे स्टेशन रोड बजरिया में रहता है। जघीना निवासी कुख्यात भूमाफिया कुंवरजीत और उसका बेटा कुलदीप उसके भाई से रंजिश रखते थे। कुलदीप व उसके पिता कुंवरजीत ने कृपाल सिंह को रास्ते से हटाने और अपना वर्चस्व कायम करने के लिए षड्यंत्र रचा।

4 सितंबर की रात जब उसका भाई कृपाल सिंह सर्किट हाउस से अपने घर लौट रहा था। जघीना गेट के पास अपने 10-15 अन्य साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। इन्होंने उसके भाई कृपाल सिंह पर ताबड़तोड़ 15 से 20 राउंड फायर किये और वहां से फरार हो गये। इस घटना में उसके भाई की मौत हो गई। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

एसपी कच्छावा ने बताया कि मामले में पुलिस द्वारा पूर्व में तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतीश यादव व सीओ सुनील प्रसाद के सुपरविजन में एसएचओ मथुरा गेट करन सिंह मय टीम द्वारा आसूचना संकलन एवं तकनीकी मदद से हत्याकांड के आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू मीना को गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे




Source link

Back to top button