ख़बर – नाबालिग से रेप मामले में एसपी कार्यालय पर लोगों का हंगामा, 44 नामजद समेत 100 लोगों पर मुकदमा दर्ज- INA

बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत एसपी कार्यालय के प्रांगण और उसके बाहर सड़क पर लगभग 100 की संख्या से ऊपर पहुंचे लोगो पर हंगामा करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की व गाली गलौज करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने एसपी के निर्देश पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
एसपी विक्रांत वीर ने बताया कि मामले 44 लोग नामजद जिनको मौके से गिरफ्तार किया गया है और 60 अज्ञात हैं। जांच में पाया जा रहा है कि यह लोग सुनियोजित ढंग से जनपद वाराणसी से गाजीपुर होते हुए यहां आए और सुनियोजित ढंग से हंगामा किया। इसमें प्रमुख रूप से आदित्य राजभर और रवि राजभर व अन्य लोग हैं। जिन्होंने कि गाड़ियां, बाउंसर एवं प्राइवेट गनर हायर किए हैं।
प्रकरण की गहराई से जांच की जा रही है और विधिक कार्यवाही की जा रही है। आप को बताते चले कि बलिया के पकड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत लगभग एक माह पूर्व एक नाबालिग लडक़ी के साथ दुष्कर्म के मामले में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे। बहरहाल पुलिस मामले के सभी बिंदुओ पर जांच कर रही है और BMW कर समेत अन्य गाड़ियों को सीज कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे









