ख़बर – फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर सरपंच को मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार- INA


हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ जिले की रावतसर थाना पुलिस ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर सरपंच को जान से मारने की धमकी देकर मानसिक रूप से परेशान करने के मामले में आरोपी सुरेन्द्र कुमार मेहरडा पुत्र मंगला राम मेघवाल (29) निवासी बरमसर तहसील रावतसर जिला हनुमानगढ को गिरफ्तार कर लिया है।




एसपी अरशद अली ने बताया कि बरमसर निवासी सरपंच दलीप कुमार पुत्र देवीलाल जाट ने थाना रावतसर पर रिपोर्ट दी थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने सन्दीप सिहाग के नाम से फेसबुक आईडी बना रखी है। इस आईडी से मुझे व मेरे परिवार को जान से मारने एवं कोई अप्रिय घटना करने की पोस्ट अपलोड कर रहा हैं। अप्रिय घटना के डर से प्रार्थी मानसिक तौर से परेशान हो चुका है। परिवाद पर एसएचओ वेदपाल के निर्देशन मे जांच कांस्टेबल रवि के सुपुर्द की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अरशद अली द्वारा उक्त फर्जी फेसबुक आईडी बना आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाले व्यक्ति की पहचान कर त्वरित कार्यवाही करने के लिए थानाधिकारी रावतसर को निर्देशित किया गया। जिस पर मामले की जांच कर रहे हैं कांस्टेबल रवि द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए फर्जी फेसबुक आईडी के सम्बध में मेटा कम्पनी से पत्राचार कर रिकॉर्ड प्राप्त किया गया।

तकनीकी अनुसंधान के बाद आरोपी सुरेन्द्र मेहरडा निवासी बरमसर द्वारा पोस्ट तैयार कर अपलोड करना पाया जाने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे




Source link

Back to top button