ख़बर – बकरी चराने को लेकर विवाद में पड़ोसी ने धारदार हथियार से दिव्यांग को मौत के घाट उतारा- INA


सीतापुर। जनपद में अपराध का ग्राफ नहीं थम रहा है। ताजा मामला जनपद सीतापुर थाना अटरिया के असेनिया का है जहां बकरी चराने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान पड़ोसी युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिव्यांग की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।




आपको बताते चलें जनपद सीतापुर थाना अटरिया क्षेत्र के असेनिया मजरा शाहजहापुर निवासी लवकुश लोधी (40) मजदूरी करते थे। वह एक पैर से दिव्यांग थे। देर शाम उनकी बकरी पड़ोसी टन्नू उर्फ राजकुमार के घर में घुस गई थी। आरोप है कि करीब छह बजे वह बकरी निकालने पहुंचे तो टन्नू से उनकी कहासुनी हो हुई।
विवाद इतना बढ़ गया कि टन्नू ने उनके सिर पर व कंधे पर धारदार हथियार से कई वार कर दिए। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया।
अचानक हुई घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया।
मौके पर पहुंचे सीओ सिधौली कपूर कुमार और थानाध्यक्ष रोहित दुबे ने परिजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए हैं। आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं। वही सीओ सिधौली कपूर कुमार की माने तो परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की तलाश के लिए टीमों को लगा दिया गया है।

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे




Source link

Back to top button