ख़बर – बैजूपाड़ा पुलिस ने पकड़ा स्मैक रखने का आरोपी, 6 महीने से फरार था- INA


दौसा। बैजू पड़ाथाना पुलिस ने 6 माह से फरार चल रहे स्मैक रखने के आरोपी में गिरफ्तार कर लिया। जितेन्द्र पुत्र गोपाल जाट निवासी पुरानी सब्जी मंडी बांदीकुई के कब्जे से अवैध स्मैक जब्त की थी। जिस पर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर अनुसंध शुरू किया था।




इस प्रकरण में सुशील कुमार उर्फ सोनू पुत्र ओमप्रकाश निवासी बांदीकुई व विजेन्द्र पुत्र महावीर प्रसाद निवासी बांदीकुई को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 19 मई को सुरेन्द्र मलिक थानाधिकारी ने चैंकिग के दौरान स्मैक जब्त की थी।
इसी तरह धरपकड अभियान के दौरान मानपुर पुलिस टीम ने 10 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को जयपुर से गिरफ्तार करने में की सफलता अर्जित की। स्थाई वारंटी विवेक चतुर्वेदी पुत्र गोपाल निवासी जेड / 2 रोड नं. 02 गणपति नगर जयपुर को जयपुर से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे




Source link

Back to top button