ख़बर – व्हाट्सएप चैट के जरिए एडवोकेट के फोन कॉन्टैक्ट्स हैक कर मागें पैसे- INA

चंडीगढ़। साइबर ठगों ने व्हाट्सएप चैट के जरिए एक एडवोकेट के फोन कॉन्टैक्ट्स हैक कर लिए। यह मामला चंडीगढ़ जिला अदालत के एडवोकेट उज्जवल भसीन के साथ हुआ है। एडवोकेट उज्जवल ने इसकी शिकायत चंडीगढ़ साइबर सेल में दर्ज करवाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे एडवोकेट उज्जवल भसीन के व्हाट्सएप नंबर पर एक मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने खुद को उनका दोस्त ऋषभ मनचंदा बताया और मदद के लिए 1967 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करने को कहा। लेकिन उज्जवल को शक हुआ और उन्होंने अपने दोस्त से ऋषभ का नंबर और डीपी की पुष्टि की।
शक बढ़ने पर उज्जवल ने मैसेज में पैसे ट्रांसफर करने की प्रक्रिया पूछी। ठग ने उन्हें एक स्कैनर भेजा, जिसे चेक करने पर पता चला कि वह किसी फर्नीचर मार्केट के नाम का था। जब उज्जवल ने इस पर सवाल किया, तो ठग ने बहाने बनाकर पैसे उसी स्कैनर पर भेजने को कहा।
चैट के दौरान ठग ने एडवोकेट उज्जवल के फोन कॉन्टैक्ट्स हैक कर लिए।
इसके बाद उसने उज्जवल की व्हाट्सएप डीपी और नाम का इस्तेमाल करते हुए उनके दोस्तों और रिश्तेदारों को मैसेज भेजकर पैसे मांगे। ठग ने सभी को इमरजेंसी का हवाला दिया। जब उज्जवल के दोस्तों ने सीधे उन्हें फोन कर इस बारे में पूछा, तो पूरा मामला खुला। उज्जवल ने साफ किया कि उन्होंने ऐसा कोई मैसेज नहीं भेजा है और यह साइबर ठगों की हरकत है।
ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे









