गर्मी के बीच 8 राज्यों में आंधी-बारिश:MP-UP, राजस्थान में पेड़ गिरे-छत उड़ी; उत्तराखंड में ओलों के बीच CM का हेलिकॉप्टर लैंड- INA NEWS

भीषण गर्मी झेल चुके देश के बड़े हिस्से में शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश से राहत मिली। मध्य प्रदेश, राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और छत्तीसगढ़ यानी 8 राज्यों में आंधी-बारिश आई। कई जगह ओले गिरे। मध्य प्रदेश में तेज गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओले गिरे। रायसेन में वेयरहाउस की छत उड़ गई। यूपी के झांसी में पेड़ गिरने से कार क्षतिग्रस्त हुई। मौसम विभाग ने 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी है। उत्तराखंड और राजस्थान के 8-8 जिलों में बारिश हुई। देहरादून में ओले गिरे। उत्तरकाशी में सीएम का हेलिकॉप्टर ओलावृष्टि के बीच लैंड हुआ। वहीं जयपुर में पेड़ गिरने से कई गाड़ियां दब गईं। पुष्कर में गर्मी से बचने के लिए टेंट में बारात निकली। महाराष्ट्र का वर्धा शनिवार को देश में सबसे सबसे गर्म रहा, यहां तापमान 44.5°C दर्ज हुआ। वहीं राजस्थान के जैसलमेर में तापमान 44.4°C दर्ज किया गया। छत्तीसगढ़ के धमतरी में सड़कों पर पानी की फुहारें छोड़ी गईं। कश्मीर की चिनाब घाटी में लैंडस्लाइड के कारण डोडा-किश्तवाड़ रोड पूरी तरह बंद हो गई है। मलबे को हटाने के लिए मशीनें और कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 4 मई: जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, हिमाचल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और केरलम में बारिश होगी। बंगाल, असम, मेघालय और सिक्किम में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। पश्चिमी राजस्थान में लू का अलर्ट है, वहीं तमिलनाडु पुडुचेरी में उमस भरा मौसम रहेगा। 5 मई: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड, बंगाल, दक्षिण कर्नाटक में आंधी बारिश का यलो अलर्ट है। राजस्थान में लू चलेगी। साथ ही आंधी-बारिश का भी अलर्ट है। सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु और केरलम में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। देशभर के मौसम से जुड़ी 4 तस्वीरें… राज्यों से मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश: आधे MP में बारिश-आंधी, ग्वालियर-जबलपुर समेत 27 जिलों में अलर्ट; ओले भी गिर सकते हैं मध्य प्रधेश में भीषण गर्मी के बीच तेज आंधी के साथ बारिश का दौर जारी है। भोपाल समेत 20 से ज्यादा जिलों में शनिवार को 30 से 50km प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी के साथ बारिश हुई। कई जगहों पर ओले भी गिरे। मौसम विभाग के अनुसार, 6 मई तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम बना रहेगा। रविवार को 27 जिलों में बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: जयपुर में आंधी-बारिश से एक मौत, सैकड़ों पेड़ गिरे; जैसलमेर और फलोदी सबसे गर्म राजस्थान में रविवार को भी आंधी-बारिश होगी। जयपुर सहित आसपास के इलाकों में सुबह से तेज हवाएं चल रही हैं। बादल गरजने के साथ हल्की बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग ने 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को जयपुर में आंधी के साथ बारिश में एक मौत हो गई। सैकड़ों की संख्या में पेड़ गिर गए। कई इलाकों में मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

