दिल्ली सरकार का LG वीके सक्सेना से अनुरोध, बस मार्शलों की बहाली के लिए बनाएं योजना, मुहैया कराएंगे बजट #INA

Delhi News: दिल्ली सरकार ने एक बार फिर बस मार्शलों की बहाली का मुद्दा उठाया है. दिल्ली सरकार ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से बस मार्शलों के मुद्दे पर विशेष अनुरोध किया है. आतिशी सरकार ने LG सक्सेना से अनुरोध किया है कि वे बस मार्शलों की बहाली को लेकर प्लानिंग तैयार करें. इसके लिए दिल्ली सरकार आवश्यक बजट मुहैया कराने को तैयार है. बता दें कि दिल्ली सरकार लंबे समय से बस मार्शलों की बहाली के मुद्दे को LG के समक्ष उठा रही है.
ये भी पढ़ें: Big Decision: कोचिंग संस्थानों पर केंद्र ने कसी नकेल, लिया ऐसा ऐक्शन कि हिल गए सभी, देशभर में हड़कंप!
इसलिए बहाल किए जाएं बस मार्शल
आतिशी सरकार का कहना है कि बस मार्शलों को हटाने से सार्वजनिक परिवहन बसों में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ गए हैं, जिन लगाम लग पाए इसके लिए बस मार्शलों की बहाली की जानी चाहिए. दिल्ली सरकार ने कहा कि बस मार्शलों को बहाल करने का फैसला उपराज्यपाल के अधिकार क्षेत्र में आता है, क्योंकि यह ‘सेवा और कानून व्यवस्था से जुड़ा मामला है.’
ये भी पढ़ें: Apophis: क्या है एपोफिस, उड़े हुए हैं NASA-ISRO वैज्ञानिकों के होश, सॉल्यूशन निकालने में झोंकी पूरी ताकत!
‘जहां तैनात थे, वहीं बहाल किए जाएं’
दिल्ली सरकार ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मांग की है कि बस मार्शलों को लेकर योजना तैयार होने तक 31 नवंबर 2023 से पहले जहां कहीं भी बस मार्शल तैनात थे, उनको वहीं बहाल किया जाए.’ ये भी सिफारिश की गई कि बस मार्शलों के लिए योजना के अंतिम रूप से तैयार होने तक सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को बस मार्शल के रूप में काम करने की अनुमित दे सकते हैं.’ बस मार्शलों के मुद्दे पर इस बात पर दिल्ली सरकार का विशेष जोर रहा कि वह ‘जैसा है, जहां है’ के आधार पर प्रस्ताव पर आगे बढ़ रही है.
ये भी पढ़ें: Johnny Somali: किसिंग क्या इतनी भी हो सकती है खतरनाक, कौन हैं जॉनी सोमाली, जिसके कांड से पूरा हिल गया ये देश!
ये भी पढ़ें: Big News: मोदी सरकार का बड़ा कमाल, तेल के खेल पर भारत ने किया कब्जा, रचा ऐसा कीर्तिमान कि US-चीन की उड़ी नींद!
[ad_2]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह न्यूज़स्टेट डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज़स्टेट डॉट कॉम की ही होगी.



.webp)



.webp)
.webp)

