फरीदाबाद की नहर में मिला युवक का शव:जेब में मिले आधार कार्ड से हुई पहचान, दिल्ली का रहने वाला- INA NEWS

फरीदाबाद जिले की आगरा नहर में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दिल्ली के मोलरबंद क्षेत्र निवासी मनोज यादव के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस और गोताखोरों की टीम गांव असावटी के रहने वाले भगवत दयाल और उसके छोटे बेटे युग की तलाश में आगरा नहर में सर्च अभियान चला रही थी। इसी दौरान सर्च के दौरान गांव शाहपुर कलां और गांव डींग के बीच बह रही आगरा नहर में एक युवक का शव दिखाई दिया। इसके बाद टीम ने तुरंत शव को नहर से बाहर निकलवाया और उसकी जांच शुरू की। जेब में मिले आधार कार्ड से हुई पहचान पुलिस द्वारा शव की तलाशी लेने पर युवक के कपड़ों में एक आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान मनोज यादव के रूप में हुई, जो दिल्ली के मोलरबंद इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार युवक की उम्र करीब 35 से 40 साल के बीच बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को युवक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट या हमले के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि पानी में लंबे समय तक पड़े रहने के कारण शव पूरी तरह से फूल चुका था। पुलिस का कहना है कि शव करीब 2 से 3 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच कर पुलिस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मृतक दिल्ली के मोलरबंद क्षेत्र का रहने वाला है, इसलिए इस मामले में दिल्ली पुलिस से भी संपर्क किया जाएगा। दिल्ली पुलिस से जानकारी मिलने और परिजनों की पहचान की पुष्टि होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक नहर तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button