Sport : हॉकी इंडिया ने कोच सुधीर गोला को हटाया, भोपाल में चल रहे अंडर-18 कैंप के बीच एक्शन #INA

Hockey India Removes Under 18 Support Staff Sudhir Golla: हॉकी इंडिया ने भारतीय मेन्स जूनियर हॉकी टीम के सपोर्ट स्टाफ में शामिल सुधीर गोला को भोपाल में चल रहे राष्ट्रीय शिविर से दुर्व्यवहार के आरोपों के बाद हटा दिया है. यह कार्रवाई 16 मई 2026 को की गई, उसी दिन भारत की अंडर-18 टीम का भोपाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर मैच होना था. मगर, हॉकी इंडिया ने इस मुद्दे पर तत्काल एक्शन लिया और सुधीर गोला को पद से हटा दिया.

जूनियर हॉकी टीम के कोच को हटाया गया

भारतीय मेन्स जूनियर हॉकी टीम के कोच सुधीर गोला को भोपाल में चल रहे राष्ट्रीय शिविर से हटा दिया गया है. सुधीर गोला के खिलाफ शिकायतें रांची के मोराबादी स्थित एकलव्य बॉयज एंड गर्ल्स हॉकी ट्रेनिंग सेंटर से सामने आईं. झारखंड के खेल एवं युवा मामलों के निदेशालय में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई, जिसमें उन पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपने कार्यकाल के दौरान कर्तव्य की उपेक्षा और फिजिकल एब्यूज का आरोप लगाया गया.

11 मई 2026 के एक आधिकारिक आदेश में, जिसकी एक प्रति द ट्रिब्यून को प्राप्त हुई है, पुष्टि की गई है कि भोपाल में की गई कार्रवाई से पहले ही गोला को रांची में उनके पद से हटा दिया गया था. सेंटर में उनकी जिम्मेदारियों को संभालने के लिए एक महिला कोच को नियुक्त किया गया है.

हॉकी इंडिया का आधिकारिक बयान

हॉकी इंडिया ने द ट्रिब्यूट के एक बयान में इस कार्रवाई की पुष्टि की. फेडरेशन ने कहा, ‘सुधीर गोला, जो भारतीय जूनियर-जूनियर हॉकी टीम के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा थे, उनके खिलाफ खिलाड़ियों की शिकायतों के बाद एकलव्य हॉकी सेंटर से हटाए जाने की जानकारी मिलने पर हॉकी इंडिया ने भोपाल स्थित कोचिंग कैंप से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है.’

हॉकी इंडिया ने आगे कहा, ‘खिलाड़ियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और हम सभी खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित वातावरण बनाना चाहते हैं.’

ये भी पढ़ें: चेन्नई सुपर किंग्स अभी भी आराम से कर सकती है प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई, यहां समझिए पूरा समीकरण

हॉकी इंडिया ने कोच सुधीर गोला को हटाया, भोपाल में चल रहे अंडर-18 कैंप के बीच एक्शन





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button