Sport : चेन्नई सुपर किंग्स अभी भी आराम से कर सकती है प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई, यहां समझिए पूरा समीकरण #INA

CSK Playoff Scenario: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 59वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया. इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में एलएसजी ने शानदार खेल दिखाया और चेन्नई सुपर किंग्स को धूल चटा दी. प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सीएसके के लिए इस मैच में जीत दर्ज करना काफी अहम था. मगर, लखनऊ ने चेन्नई के इरादों पर पानी फेर दिया और बाजी मार ली. तो अब सवाल उठता है कि क्या चेन्नई सुपर किंग्स की टीम LSG से हारने के बाद क्या अभी भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है?
चेन्नई सुपर किंग्स को मिली सीजन की 6वीं हार
लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला इकाना स्टेडियम में खेला गया, जिसमें सीएसके को हार का सामना करना पड़ा. ये हार चेन्नई के लिए इस सीजन की 6वीं हार साबित हुई और इसी के साथ अब टीम पर प्लेऑफ की रेस से बाहर होने का खतरा भी मंडराने लगा है. CSK ने इस सीजन अब तक 12 मैच खेले हैं, जिसमें 6 मैच जीते हैं, जबिक 6 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह 12 अंक और +0.027 नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में 6वें स्थान पर है.
We fall back on the process. #WhistlePodu #LSGvCSK pic.twitter.com/QBy441MxNu
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 15, 2026
क्या अभी भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है CSK?
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी और टीम को कई मैचों में हार का सामना करना पड़ा. मगर, फिर टीम ने मजबूत वापसी की और अब फ्रेंचाइजी प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने के लिए तैयार है. CSK ने 12 लीग मैच खेल लिए हैं और उसके बाद उसके पास 12 अंक हैं. यदि सीएसके को प्लेऑफ में पहुंचना है, तो किसी भी हार में उन्हें 16 अंक तक तो पहुंचना ही होगा. हालांकि, इसके साथ-साथ उन्हें अपना नेट रन रेट भी बेहतर रखना होगा.
इसलिए अब अगर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अगले राउंड तक पहुंचना चाहती है, तो उसे अपने बचे हुए दोनों लीग मैच जीतने होंगे. ताकि उसके खाते में 16 अंक हो जाएं और टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाए.
Yellovely Ekana! 💛🥳#WhistlePodu #LSGvCSK pic.twitter.com/x3ToY6fEz2
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 15, 2026
IPL 2026 में CSK के बचे हुए 2 मैच किसके साथ खेले जाने वाले हैं?
IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को 2 लीग मैच खेलने हैं. 18 मई को चेन्नई का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा, तो वहीं आखिरी लीग मैच चेन्नई गुजरात टाइटंस के साथ खेलने वाली है. गौर करने वाली बात ये है कि गुजरात और हैदराबाद दोनों ही टीमें शानदार लय में हैं और उन्हें हराना CSK के लिए आसान नहीं होने वाला है. मगर, चेन्नई के लिए अच्छी बात ये भी है कि दोनों ही मुकाबले उन्हें अपने घरेलू सरजमीं पर यानि चेपॉक स्टेडियम में खेलने हैं. अब देखने वाली बात होगी कि चेन्नई बचे हुए दोनों मैचों को जीतकर, अपने नेट रन रेट को बेहतर रखने के साथ प्लेऑफ में पहुंच पाती है या नहीं.
| तारीख | मुकाबला | समय | मैदान |
|---|---|---|---|
| 18 मई 2026 | चेन्नई सुपर किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद | शाम 7:30 बजे | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई |
| 21 मई 2026 | चेन्नई सुपर किंग्स vs गुजरात टाइटंस | शाम 7:30 बजे | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई |
ये भी पढ़ें: 6,6,6,6,6,6,6… ठोक मचाई तबाही, फिर फूटी किस्मत से मात खाई, वीडियो देख जानें कैसे शतक से चूके मिशेल मार्श
चेन्नई सुपर किंग्स अभी भी आराम से कर सकती है प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई, यहां समझिए पूरा समीकरण
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









