Sport : CSK को प्लेऑफ में पहुंचाने का ऋतुराज गायकवाड़ के पास है धमाकेदार प्लान, खुद कर दिया खुलासा #INA

Ruturaj Gaikwad Statement: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हाईवोल्टेज मैच खेला गया. इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीत दर्ज कर ली. लखनऊ तो पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. मगर, अब सीएसके के लिए भी प्लेऑफ का सफर आसान नहीं रहा है. हालांकि, मैच हारने के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने प्लेऑफ के प्लान के बारे में बात की. आइए जानते हैं उन्होंने क्या-क्या कहा…
ऋतुराज गायकवाड़ ने प्लेऑफ में पहुंचने का बताया रास्ता
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए प्लेऑफ में पहुंचना आसान नहीं होने वाला है. मगर, लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों मिली हार के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया कि उनकी टीम अब टॉप-4 में कैसे पहुंचेगी.
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में ऋतुराज गायकवाड़ ने आगे कहा, ‘हमारे लिए समीकरण बिल्कुल साफ है. अब हम जितने भी मैच खेलेंगे, हमें हर हाल में जीतना होगा. मुझे लगता है कि इसमें कुछ भी उलझा हुआ नहीं है, सारी चीजें काफी सिंपल हैं. यहां से हमारे लिए आगे का रास्ता साफ है, चिंता की कोई बात नहीं है. बस यह ध्यान रखना है कि हमारा दिन अच्छा रहे और जिस भी खिलाड़ी का दिन अच्छा हो, वह उसका पूरा फायदा उठाए. उम्मीद है कि हम यहां से पासा पलट देंगे.’
बल्लेबाजों की कप्तान ने की तारीफ
भले ही LSG के हाथों चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा हो. मगर, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने बल्लेबाजों की जमकर तारीफ की. उनका कहना है कि इससे अच्छी बल्लेबाजी नहीं हो सकती थी, क्योंकि 180 अच्छा स्कोर था.
मैच को लेकर ऋतुराज ने कहा, ‘मुझे लगा कि पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए थोड़ी मदद थी. जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे, तो हमारे लिए ‘हार्ड लेंथ’ पर आ रही गेंदों को मारना थोड़ा मुश्किल हो रहा था और उनके गेंदबाजों ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की. वैसे हम 160 या 170 रन बनाने की सोच रहे थे, लेकिन हमने 180 रन बना लिए. इसलिए मुझे लगता है कि हमारी बल्लेबाजी इससे बेहतर नहीं हो सकती थी, हमने अपना बेस्ट दिया.’
Unstoppable 🔥🔥
Mitchell Marsh continues . deal in maximums tonight 🚀
Updates ▶️ https://t.co/v1R8RJXPe8#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvCSK | @LucknowIPL pic.twitter.com/kMyIF5WAtQ
— IndianPremierLeague (@IPL) May 15, 2026
LSG ने 7 विकेट से दर्ज की जीत
लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहम मुकाबला खेला गया. इस मैच में टॉस जीतकर ऋषभ पंत ने गेंदबाजी करने का फैसला किया. जहां, पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 187 रन बोर्ड पर लगाए. मगर, लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 17वें ओवर की चौथी गेंद पर ही लक्ष्य को हासिल कर लिया और 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली. लखनऊ के लिए मिचेल मार्श ने 38 गेंदों पर 90 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और 9 चौके लगाए. इस मैच जिताऊ पारी के लिए मिचेल मार्श को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
ये भी पढ़ें: चेन्नई सुपर किंग्स अभी भी आराम से कर सकती है प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई, यहां समझिए पूरा समीकरण
CSK को प्लेऑफ में पहुंचाने का ऋतुराज गायकवाड़ के पास है धमाकेदार प्लान, खुद कर दिया खुलासा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









