मध्य प्रदेश समेत 4 राज्यों में बारिश:बिहार में ओले गिरे; राजस्थान में आंधी से एक शख्स की मौत, बाड़मेर 45.7°C के साथ सबसे गर्म- INA NEWS

देश में शनिवार को बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश हुई। वहीं गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में तेज गर्मी होने लगी है। बिहार में पिछले 10 दिनों से तेज आंधी और बारिश का दौर जारी है। शनिवार को नालंदा और शेखपुरा में ओले भी गिरे। पटना जिले में 600 से ज्यादा पेड़ गिर गए। 50 से ज्यादा गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। मध्य प्रदेश के 22 जिलों में बारिश हुई और सिवनी में ओले गिरे। राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर कमजोर पड़ने के साथ ही गर्मी तेज होने लगी है। देश में सबसे ज्यादा गर्म बाड़मेर रहा। यहां तापमान 45.7°C और जैसलमेर में 45°C रहा। मौसम विभाग ने बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। गुजरात के राजकोट में पारा 43.7°C रहा। वहीं शनिवार को नागौर, अजमेर, टोंक और सवाई माधोपुर में आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। बूंदी में अंधड़ के दौरान टिनशेड समेत उड़े व्यक्ति की मोबाइल टावर से टकराने के बाद मौत हो गई। देशभर में गर्मी और हीटवेव का हाल मैप में देखिए अगले दिन के मौसम का हाल 11 मई: 12 मई देशभर से मौसम से जुड़ी 5 तस्वीरें
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |


